🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति पर हुआ मंथन*

नारायणपुर में आज आयोजित अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करते हुए दोनों राज्यों के पुलिस एवं सुरक्षा बलों के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (नक्सल विरोधी अभियान) छत्तीसगढ़ श्री विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्पेशल ऑप्स महाराष्ट्र डॉ. छेरिंग दोरजे, संयुक्त निदेशक इंटेलिजेंस ब्यूरो तथा विशेष पुलिस महानिरीक्षक नागपुर रेंज महाराष्ट्र श्री संदीप पाटिल शामिल हुए। वहीं नारायणपुर में भौतिक रुप से बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री बी.एन. मीणा, पुलिस अधीक्षक गढ़चिरौली श्री एम. रमेश , पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राकेचा , पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश गुप्ता सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों, खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी, समन्वित कार्रवाई एवं प्रभावी रणनीति के माध्यम से वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध अभियान को और तेज करने पर चर्चा हुई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के मध्य बेहतर समन्वय, निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन, पेशेवर कार्यशैली तथा उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। जनसहयोग एवं मजबूत खुफिया तंत्र के माध्यम से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास के वातावरण को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतर्राज्यीय समन्वय बनाए रखने तथा संयुक्त प्रयासों के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी