🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जिले के मांझी चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं को राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात करने नगरपालिका के अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

नारायणपुर, 27 जुलाई 2026 // जिले के मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम के विजेताओं का दल राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ’’इंद्रप्रसाद बघेल’’ ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। रवाना होने से पहले नगरपालिका अध्यक्ष श्री बघेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले और बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम जैसे आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। दल में शामिल विजेता राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का परिचय देंगे।
बस्तर पंडुम के जनजातीय आभूषण विद्या के विजेता मुंगड़ी कोर्राम और सुदनी दुग्गा, एड़का परगना के मांझी राजाराम, करंगाल परगना के मांझी सुधवाराम करंगा, गोटाली परगना के मांझी मंगतू राम धु्रव, नूरदेश परगना के मांझी गुड्डू पोटाई और करंगाल परगना के चालकी सोमारू राम इस दल में शामिल हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, माड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी ध्रुव, कलेक्टर नम्रता जैन, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुनिल सोनपिपरे सहित जनप्रतिनिधियों ने दल को सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी