🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

जिले में 1 जून से 31 जुलाई तक 980.82 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज*

नारायणपुर, 31 जुलाई 2026// जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। चालू मानसून सत्र में 1 जून से 31 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 980.82 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर नम्रता जैन ने बरसात के मौसम को देखते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वर्षा मापी यंत्रों को सुचारु एवं दुरुस्त रखने तथा वर्षा संबंधी आंकड़ों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को तहसील नारायणपुर में 7.34 मिलीमीटर, छोटेडोंगर में 60.40 मिलीमीटर, ओरछा में 40 मिलीमीटर तथा कोहकामेटा में 3.70 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1440.8 मिलीमीटर है। वहीं चालू मानसून अवधि में 1 जून से 31 जुलाई तक जिले में कुल 980.82 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी