नारायणपुर, 31 जुलाई 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम ब्रेहबेड़ा, टाहकाडोंड, कदेर और ढोंढरीबेड़ा के प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर वितरित की।
एसडीएम ओरछा डॉ. सुमित गर्ग ने बताया कि अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम ब्रेहबेड़ा में सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। सूचना मिलते ही जिला एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर जेसीबी की सहायता से सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन पुनः सामान्य हो गया।
प्रशासन द्वारा ब्रेहबेड़ा सहित प्रभावित गांवों के प्रत्येक परिवार को चावल, दाल, खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा कंबल , तिरपाल, बिस्किट, मिक्सचर तथा पेयजल की बोतलें भी उपलब्ध कराई गईं।
कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।










