🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरा की पहचान : महेश वासुदेव दुवे*।

*हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरा की पहचान : महेश वासुदेव दुवे*।

(रिपोर्टर मोहन मंडल)

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली त्यौहार के अवसर पर शिवसेना के प्रदेश महासचिव महेश वासुदेव दुवे ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हरेली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

महेश वासुदेव दुवे ने कहा कि हरेली केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कृषि परंपरा, प्रकृति और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ी लोकभावना का पर्व है। यह पर्व प्रदेश की मिट्टी और यहां की सदियों पुरानी परंपराओं की पहचान कराता है। हरेली के माध्यम से किसान अच्छी फसल, अच्छी बारिश और समृद्धि की कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन में कृषि का विशेष महत्व रहा है। हरेली के दिन किसान अपने कृषि उपकरणों एवं पशुधन की पूजा-अर्चना कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। घर-आंगन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की जाती है तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। वहीं बच्चों और युवाओं में भी पारंपरिक खेलों एवं ग्रामीण संस्कृति को लेकर उत्साह देखने को मिलता है।

दुवे ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरेली जैसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, अपनी बोली, अपनी संस्कृति और पूर्वजों से चली आ रही परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हरेली पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

अंत में शिवसेना प्रदेश महासचिव महेश वासुदेव दुवे ने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी