🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

बहुप्रतीक्षित मांगो को लेकर शिवसेना (यूबीटी)ने क्षेत्र के ज्वलंत समस्या का तत्काल निराकरण के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

(रिपोर्टर मोहन मंडल) कांकेर, विगत कई वर्षों से संबंधित विभाग को आवेदन देते थक चुके तहसील भानुप्रतापपुर ग्राम भानबेरा के आश्रित ग्राम तूतारभरी के नागरिकों ने शिवसेना पदाधिकारीयो के साथ कलेक्टर कांकेर के नाम कलेक्ट्रेट कांकेर पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर तत्काल सड़क डामरीकारण, मरम्मत की मांग की है। विदीत हो भानुप्रतापपुर कांकेर मुख्य मार्ग भानबेड़ा से मात्र 2 किलोमीटर दूर तूतारभरी गांव है ।वहा सड़क तो बना है किंतु उसका डामरीकरण नहीं हुआ है ।जिससे वह सड़क जगह-जगह से उखड़ गया है। जिसके कारण वहां से स्कूल आने , जाने वाले विद्यार्थियों को, उस मार्ग पर चलने वाले आम जनता को बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ता है। उस गांव में चिकित्सा व्यवस्था हेतु एंबुलेंस या अन्य वाहन जाने में भी बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसलिए नागरिक चाहते हैं कि भानुप्रतापपुर कांकेर मुख्य मार्ग से तूतारभरी तक सड़क का डामरीकरण किया जाए। इस अवसर पर शिवसेना ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार विकास का ढिंढोरा पीटती है। दूसरी तरफ कांकेर भानुप्रतापपुर स्टेट हाईवे से मात्र 2 किलोमीटर दूर गांव जहां की सैकड़ो परिवार निवासरत है। वहां के सड़क का आज तक डामरीकरण नहीं होना यह एक सरमनाक विषय है। इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार का ढिंढोरा अब फट चुका है। शिवसेना तत्काल प्रशासन से मांग करती है कि उस मार्ग का सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण किया जाए। अन्यथा शिवसेना क्षेत्र के जनता को साथ लेकर जन आंदोलन करेगी।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी