🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

मासूम के लिए देवदूत बना आईटीबीपी जवान, एक यूनिट रक्तदान कर बचाई जान*

*मासूम के लिए देवदूत बना आईटीबीपी जवान, एक यूनिट रक्तदान कर बचाई जान*

नारायणपुर। जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती महज 4 वर्षीय मासूम पंकज सलाम को तत्काल B+ रक्त की आवश्यकता थी। रक्त की कमी के बीच परिवार चिंतित था और बच्चे के लिए मदद की जरूरत थी।
मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी स्थानीय पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल ने 45वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री राजीव गुप्ता को अवगत कराने पर उन्होंने बिना देर किए मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
सेनानी के निर्देश पर आरक्षक एम. अरविंद (35 वर्ष) स्वयं रक्तदान के लिए आगे आए। उन्होंने स्वेच्छा से 1 यूनिट B+ रक्तदान किया। समय पर मिले रक्त से मासूम के उपचार में मदद मिली और परिजनों को बड़ी राहत मिली।
वर्दी में देश सेवा, दिल में इंसानियत— आईटीबीपी जवान एम. अरविंद की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि सुरक्षा बल केवल सीमाओं और कर्तव्य की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानव जीवन बचाने के लिए भी सबसे आगे खड़े रहते हैं।
आईटीबीपी की मानवीय पहल को सलाम
मासूम के लिए संकट की घड़ी में आगे आकर रक्तदान करने वाले आरक्षक एम. अरविंद की पहल क्षेत्र में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गई है। परिवार ने जवान और 45वीं वाहिनी आईटीबीपी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी