🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

एक्सिस बैंक के तत्वावधान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*

*एक्सिस बैंक के तत्वावधान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*
नारायणपुर_एक्सिस बैंक नारायणपुर के सौजन्य से एवं श्री महेन्द्र नाथ पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर के मार्गदर्शन में विगत वर्ष से एक कदम आगे बढ़ते हुए इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन इस बार तीन चरण में किया गया जिसमें नारायणपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतराई नारायणपुर में और ओरछा विकासखंड के पी एम श्री पोर्टा केबिन में विकास खंड स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दोनों विकासखंड से चयनित विद्यालयों का फाइनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में आयोजित हुई
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के पूजन वंदन से हुआ। इस कार्यक्रम में आयोजक की भूमिका में श्री स्वरूप कुमार हरि भूतपूर्व व्यायाम शिक्षक रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मैनेजर, एक्सिस बैंक नारायणपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर के प्रतिनिधि श्री मनीष यादव जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक नारायणपुर, द्वितीय स्थान पर पी एम श्री पोटाकेबिन ओरछा तथा विवेकानंद विद्यापीठ, रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर तृतीय स्थान बनाने में सफल रहा।
प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले से संबंधित प्रश्न जैसे – प्रसिद्ध हांदावाड़ा जलप्रपात किस जिले में है?, नारायणपुर की कलेक्टर महोदया का नाम क्या है? और छत्तीसगढ़ पी एस सी 2024 में नारायणपुर जिले से 7वाँ रैंक हासिल करने वाले का क्या नाम है? इसी क्रम में समसामयिक प्रश्न जैसे श्री हनुमान जी महाराज के एक भक्त और कैंची धाम आश्रम के संस्थापक जिनके नाम पर एक चर्चित फिल्म हनुमान अंश बनी है उनका नाम क्या है? इस प्रकार के सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए
विजयी शालाओं के विद्यार्थियों को एक्सिस बैंक नारायणपुर की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।

Golu Markam
Author: Golu Markam

नया बस्तर एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना

Leave a Comment

कुतुल में जनसमस्या समाधान शिविर का हुआ आयोजन, 162 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण* *आधार, राशन, स्वास्थ्य एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ* *28 जनवरी तक जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर*

यातायात की पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात संकेतों एवं नियमों के प्रति किया गया जागरूक। विद्यालय में संचालित स्कूली बस, ऑटो एवं अन्य वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण, कमियां पाए जाने पर सुधार हेतु 01 सप्ताह का समय दिया गया।*

*जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, सभी 112 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने पर जोर*

दो वर्षों से DLC में लंबित 18 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के दावे, शीघ्र निराकरण की उठी मांग जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी के समक्ष ग्राम सभाओं ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी